
आष्टा में बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला मंडल की सदस्यों ने समाजसेवी विपिन सिंघवी से संपर्क कर मदद की अपील की। इसके बाद विपिन सिंघवी मित्र मंडल के सदस्य – रीलेश बोथरा, अंकित बोहरा, बंटी मालू, मृदुल पारख, युवराज रोधानी, पीयूष देशलहरा, संजय कावड़िया और सचिन कोठारी ने मिलकर सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, भोपाल नाका जैसे स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
- कंबल मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड गई। अस्पताल में एक एक्सीडेंट पीड़ित और उसके साथ आए छोटे बच्चे को भी कंबल दिया गया, जिनके पास ओढ़ने और बिछाने के लिए कुछ भी नहीं था।
विपिन सिंघवी मित्र मंडल नगर की सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं से अपील करता है कि जो सदस्य जरूरतमंद परिवारों को ऊनी कपड़े या कंबल देना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचा दी जाएगी। कंबल की कीमत ₹120
है।






