A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Video: कूड़ा डालने जा रही महिला पर सांड़ ने पीछे से किया हमला, हवा में उछाल कर जमीन पर पटका।महिला को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

Screenshot 20241201 200910

सांड़ ने महिला पर किया हमला – फोटो : वीडियो ग्रैब। अमरोहा के गांव सिमथला में कूड़ा डालने जा रही महिला पर पीछे से सांड़ ने हमला कर दिया। महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर सुन दौड़कर पहुंचे लोगों ने सांड़ को भगाकर महिला को बचाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ग्रामीणों ने हिंसक सांड़ पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी शीला रविवार सुबह घर का कूड़ा खेत पर डालने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। यह देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। महिला को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।हिंसक सांड़ के हमले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि हिंसक पशुओं को अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!