
*कटनी मैरिजगार्डनों में देर रात तक बजते फुल साउंड म्यूजिक से लोग हो रहे परेशान के साथ साथ रोड़ पर लगता है जाम*
कटनी। शादी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन शहर के अधिकांश अवैध मैरिजगार्डन में रात 10 बजे के बाद भी डीजे साउंड और म्यूजिक आदि फुल साउंड में बजाया जा रहा है। जिससे आसपास के रहवासी खासे परेशान हैं। जिससे रात में सोना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात को 10 बजे के बाद सभी मैरिज गार्डन की जांच के लिए टीम प्रतिदिन नही भेजी जाती। जिससे रात 10 बजे तक के बाद भी खुलेआम डीजे साउंड और म्यूजिक फुल साउंड में बजाने के साथ,साथ मेन में होने के कारण आवागमन वंधित होने के कारण यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन द्वारा संबंधित मैरिज गार्डन संचालकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न किए जाने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें साथ ही हमारे चैनल को लाईक एवं सब्सक्राइब करें संपर्क सूत्र
8103306266









