A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दुष्कर्म में नाकाम देवर ने भाभी को पीटा

*दुष्कर्म में नाकाम देवर ने भाभी को पीटा*

बांदा।

दुष्कर्म में नाकाम देवर ने भाभी को मार पीट कर बेदम कर दिया। उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर काने के बाले भी छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने पहुंची। बाद में पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय को शनिवार की रात देवर ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दुष्कर्म में नाकाम देवर ने उसे मार पीट कर जख्मी कर दिया इसके बाद सास ससुर दो ननद ने भी उसे मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पहले पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस नही पहुंची बाद में उसने महिला हेल्प लाइन में सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी जुलाई माह मे हुई थी। ससुराली जन दहेज में दो लाख रूपए की मांग करते है। न देने पर उसे प्रताड़ित करते है। शनिवार को उसका पति कचरा डालने बाहर चला गया था। तभी देवर ने उसे दबोच लिया। दुष्कर्म में नाकाम होने पर उसे मार पीट कर जख्मी कर दिया। गले में पड़ी सोने की जंजीर काने के बाले छीन लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेद्र कुमार यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर अभी तक नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ससुर और देवर पर 151 की कार्रवाई की गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!