A2Z सभी खबर सभी जिले की

UP: स्वार में पूर्व चेयरमैन के भतीजे की गोली मारकर हत्या, पांच बहनों का इकलौता भाई था सलाहुद्दीन। UP: स्वार में पूर्व चेयरमैन के भतीजे की गोली मारकर हत्या, पांच बहनों का इकलौता भाई था सलाहुद्दीन

Screenshot 20241203 221236सलाहुद्दीन अंसारी – फोटो :। नगर पालिका परिषद स्वार के पूर्व चेयरमैन के भतीजे सलाहुद्दीन अंसारी (27) की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चेहरे से सटा कर मारी गई। घटना से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी सलाहुद्दीन नगर के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस अहमद अंसारी के खानदान में रिश्ते का भतीजा सलाहुद्दीन अंसारी मुंशीगंज मार्ग पर मैरिज हाल का निर्माण करा रहा था।

मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे वह साइट पर था कि इसी दौरान वहां आये अज्ञात शख्स ने चेहरे से सटा कर गोली मारदी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपस के लोग आ गए। उन्होंने सलाहुद्दीन को लहूलुहान अवस्था में तड़पते हुए देखा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग आ गए। वह उसे मरणासन्न हालत में रामपुर रोड स्थित एसबीआर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खबर भेजे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पांच बहनों का इकलौता भाई था सलाहुद्दीन
सलाहुद्दीन के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पांच बहन हैं जिसमें चार बहनों की शादी हो चुकी है जबकि एक बहन अविवाहित है। बताते हैं कि वह मैरिज हाल बना रहा था उसके बाद छोटी बहन की शादी करने की प्लानिंग थी कि इसी दौरान उसकी हत्या करदी गई।
प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका
सलाहउद्दीन ने मुंशीगंज मार्ग पर अपनी ज़मीन का सौदा एक रिश्तेदार के नाम किया था लेकिन बाद में सौदा टूट गया और ज़मीन किसी और को बेच दी गई। इसको लेकर पंचायतें भी हुईं। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या में करीबी रिश्तेदार के शामिल होने की चर्चा है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रकाई की जाएगी।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!