A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 15 हजार का इनामिया गिरफ्तार

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 15 हजार का इनामिया गिरफ्तार -*FB IMG 1733311862253

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 04.12.2024 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत शाहगंज रोड तिराहा नदिहार बजार के पास से मु०अ०सं० 73/2023 धारा 3 (1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम (थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर) से सम्बन्धित ₹ 15 हजार के इनामिया अभियुक्त गुड्डू गुप्ता उर्फ गुड्डू खरवार पुत्र शम्भूनाथ गुप्ता उर्फ शम्भू खरवार निवासी भड़सर मिल्की थाना दुबहड़ जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण -*

गुड्डू गुप्ता उर्फ गुड्डू खरवार पुत्र शम्भूनाथ गुप्ता उर्फ शम्भू खरवार निवासी भडसर मिल्की थाना दुबहड़ जनपद बलिया, उम्र करीब – 40 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

शाहगंज रोड़ तिराहा नदिहार बजार के पास से. आज दिनांकः 04.12.2024 को समय 07.20 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -*

थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पटेल मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!