
गोरखपुर।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
रिपोर्ट बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दूर-दूर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीएम के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने हर एक फरियादी की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सुनिश्चित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाए।*







