A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

प्रसाधनगृहों की जानकारी मोबाईल से मिलेगी

मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए महा मेट्रो के द्वारा आनलाईन सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है। महा मेट्रो की ओर से मेट्रो स्टेशनों पर स्थित प्रसाधनगृहों के लिए एक टॉयलेट एप्प जारी किया गया है। इस एप्प के माध्यम से मेट्रो स्टेशन पर प्रसाधनगृह की जानकारी यात्रियों को आराम से मिल सकती है।नागपुर मेट्रो स्टेशन पर महिला एवं पुरूष तथा दिव्यांगजन यात्रियों के लिए अलग अलग प्रसाधनगृहों की वयवसथाएं की गई हैं। यात्रियों को कई बार प्रसाधनगृह तक पहुंचने मे परेशानी होती है। इसके लिए एप्प के माध्यम से यात्रियों को शौचालय सेवा तक पहुंचने के लिए टॉयलेट सेवा एप्प यात्रियों को टॉयलेट ढूंढने मे मदद पहुंचाता है।इस एप्प को अमेरिका के आईटी इंजीनियर के द्वारा बनाया गया है। यह एप्प पूर्णत: निशुल्क है।इस एप्प के माध्यम से महिला पुरूष वरिष्ठ नागरिक शौचालय तक पहुंचने के लिए मदद ले सकते है। टॉयलेट सेवा का यह एप्प स्वच्छ प्रसाधनगृह के तहत चलाई जा रही है। टॉयलेट सेवा एप्प को प्ले स्टोर और आईओएस के माध्यम से आसानी से मोबाईल पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से प्रसाधनगृह की पानी की उपलब्धता नल या वॉशबेसिन मे किसी प्रकार की समस्या स्वच्छता आदि से संबंधित शिकायत पहुंचाना सब आसानी से हो सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!