A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवास

देवास बैंक नोट प्रेस को उन्नति के शिखर पर देखना चाहता हूं

देवास। बीएनपी की नो यूनिटों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवि रंजन सिंह के देवास अल्प प्रवास के दौरान संत महात्माओं संत श्री पूर्णानंद जी महाराज ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के हाथों मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा के आतिथ्य में लड्डू गोपाल कान्हाजी की प्रतिमा भेंट कर शाल, श्रीफल, महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से बहुमान किया गया। बीएनपी सेवा समिति के समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिंह ने देवास बीएनपी को नई मशीनों के साथ ही कई अन्य सौगाते दी है। सिंह ने बीएनपी की सराहना करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के प्रति अभीभूत हूं। जलोदिया ने बताया कि भारत प्रतिभूति मुद्रण लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के देवास अल्प प्रवास के दौरान बैंक नोट मुद्रणालय की नवीन मशीनों एवं हिंदी महा सम्मेलन का शुभारंभ भी किया गया। शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री महाकालेश्वर सर्वोच्च शक्ति मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा के चरणों में वंदन करता हूं। कि मैं देवास बीएनपी को उन्नति के शिखर पर देखना चाहता हूं। रामेश्वर जलोदिया की सेवानिवृत्ति पर उनके सेवा कार्यों की सराहना करता हूं। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, जेजेएम सुनील यादव, परीक्षित जोशी, अनिल कुमार, कमांडेंट शिव रतन मीणा, बीएनपी सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, दीपक पडवाल, सिद्धांत श्रीवास्तव, प्रशांत महाजन, गणेश कुमार, भूषण कुलकर्णी, सुनील दुपारे, अभिषेक अवस्थी, शक्ति बुंदेला, प्रदीप कुमार, अनिकेत सक्सेना, बीएनपी परिवार की ओर से श्री लड्डू गोपाल कान्हा जी की प्रतिमा रामेश्वर जलोदिया ने अपने सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भेंट कर शाल, श्रीफल, महाकालेश्वर का दुपट्टा पुष्मालाओं से उनका बहुमान किया गया।। कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ महापात्र ने किया। आभार रामेश्वर जलोदिया ने माना।

Back to top button
error: Content is protected !!