A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

संविधान के कुशल शिल्पी व सामाजिक न्याय के प्रणेता थे अंबेडकर : रामभजन चौबे

संविधान के कुशल शिल्पी व सामाजिक न्याय के प्रणेता थे अंबेडकर : रामभजन चौबे

जिला हेड आवेश अंसारी गोंण्डा
बेलसर-गोंडा। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के सपा जनसंपर्क कार्यालय बेलसर में संगोष्ठी का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामभजन चौबे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भारतीय संविधान के कुशल शिल्पी और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। उन्होंने संविधान को स्वतंत्रता समानता व सामाजिक सौहार्द का जो स्वरूप दिया उससे दुनिया में भारतीय लोकतंत्र अबाध रूप से आगे बढ़ रहा है। बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते युवा सपा नेता मनोज चौबे ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के मसौदा समिति के अध्यक्ष रूप में समाज के वंचित, दलित व पिछड़े वर्ग को समाज में विधिक रूप से मान सम्मान के साथ शासन सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराई। मध्य प्रदेश के महू में 1891 में जन्में अंबेडकर का परिनिर्वाण 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में हुआ।
संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में
राम सतेंसर, ओमप्रकाश पाण्डेय, बबलू, ओमबाबू यादव, शिवशंकर तिवारी, राकेश सिंह, रोहित चौबे, अंकित पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, पिंटू सिंह, पवन श्रीवास्तव, फरीद आदि शामिल रहे l

Back to top button
error: Content is protected !!