A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र हुआ शुरू

महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी एव अजित पवार जी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप मे शपथ ली। महाराष्ट्र नवगठित विधानसभा के विशेष सत्र के प्रथम दिन आज सुबह मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिदे एवं अजित पवार जी ने मुंबई स्थित विधान भवन परिसर मे छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित की। आज से विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। विधान भवन मे विधायकों का शपथ ग्रहण चल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव 09 दिसंबर सोमवार को किये जाने की संभावना दिख रही है। अभी विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी ने शुक्रवार को तीन दिवसीय विशेष सत्र से एक दिन पूर्व वरिष्ठ भाजपा विधायक कालिदास सुलोचना कोलंबर को विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप मे शपथ दिलवाई। महाराष्ट्र विधानसभा का यह विशेष सत्र नवगठित विधानसभा के विधायी एजेंडे का माहौल तैयार करने का काम करेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!