A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

सत्यकोष स्कूल में मनाई गीता जयंती

सत्यकोष स्कूल में मनाई गीता जयंती

सेगाँव :- संस्कृति और सभ्यता की धरोवर को आगे बढ़ाते हुए आज सत्यकोष प्रांगण में गीता जयंती का पावन पर्व भक्ति और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद् भगवत गीता की पूजा अर्चना और माल्यार्पण के साथ की गई। विद्यार्थियों ने इस महोत्सव के अंतर्गत गीता महिमा गीत सार व श्रीमद् भगवत गीता के 12 वे और 15 वे अध्याय का उच्चारण करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने संस्कृत शिक्षक श्याम पाटीदार के साथ मिलकर भगवत गीता के श्लोकों का जाप करके भगवान कृष्ण को नमन किया। विद्यालय के संचालक सत्यम पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए श्रीमद्भगवत गीता के महत्व और ज्ञान का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने गीता जयंती के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। और उनके द्वारा गीता के प्रत्येक अध्याय को रोजाना पढ़ने की प्रेरणा छात्रों को दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य खेमराज मुकाती के मार्गदर्शन और सभी छात्र एवं शिक्षकों का बहुमूल्य योगदान रहा!

सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!