A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

बिजनौर के चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत हुई

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के द्वारा समस्याएं बताई गई

 

IMG 20241216 WA0006IMG 20241216 WA0007आज दिनांक 16 दिसंबर 2024 को तहसील परिसर चांदपुर में भारतीय किसानों लोक शक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गई
जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय चांदपुर पहुंचे और मासिक पंचायत में विभिन्न किसा नी मुद्दों पर विचार विमर्श करके किसानों की प्रमुख समस्याओं व मांगों से शासन प्रशासन को अवगत कराया
मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है शुगर मिल के संचालक को काफी समय बीत चुका लेकिन अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है फसलों की सिंचाई हेतु नहरो और रजबाहो मैं पानी नहीं है आवारा पशु और जंगली जानवरों से किसानों के जान माल को खतरा बना रहता है लेकिन शासन प्रशासन किसानों को कोई भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहा है
ब्लाक महासचिव जलीलपुर कमल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति संगठन किसी भी किसान का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा
जोरदार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार चांदपुर को भारतीय किसान में लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किसानो की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया
और किसानो की मांगों का एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित द्वारा तहसीलदार नजर चांदपुर को सोप कर शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग उठाई
तहसीलदार महोदय ने तहसील स्तर की सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान और शासन स्तर की समस्याओं से शीघ्र शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे
1, चांदपुर बस्टा खड्डा रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए
2, गन्ने का रेट ₹500 कुंतल घोषित किया जाए
3, गौतम बुध नगर में जेल में बंद किसानों पर लगे मुकदमे वापस कर उन्हें जेल से रिहा किया जाए
4, एम एस पी पर गारंटी कानून वह किसान हितों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाए
5, आवारा पशुओं से सुरक्षा हेतु बीएसएफ की तर्ज पर एएसएफ, का गठन किया जाए
6, सभी टोल प्लाजा पर किसानों को फ्री आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाए
7, गेहूं व गनने आदि फसलों की सिंचाई के लिए नहर व रजबाहो के तेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए
8, नरभक्षी गुलदारो से जनजीवन की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं
9, किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाए
10, 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को जीवन यापन हेतु₹10000 मासिक पेंशन दी जाए आदि
पंचायत में मुख्य रूप से चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान चौधरी सतबीर सिंह चौधरी कमल सिंह विजेंद्र प्रधान जी गजेंद्र सिंह कन्हैया जी ओंकार सिंह गजराज सिंह भूदेव सिंह कर्मेंद्र सिंह नितिन कुमार प्रकाश प्रजापति नाथू सिंह यादव नईम अहमद सदाकत विवेक कुमार चमन सिंह सतवीर उर्फ कलुआ सिंह भूदेव यादव कन्हैया जी शिवराज सिंह दयाराम सिंह टिल्लू भैया योगेंद्र सिंह तोमर नाथू सिंह बकीत कुमार सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!