
पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार , सरदारपुर के पत्रकार हुए लामबंद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार जिला पत्रकार संघ और तहसील पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक से मिले तथा सरदारपुर तहसील पत्रकार संघ ने ज्ञापन सौंपा।
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
धार जिले में पत्रकारों पर जानलेवा हमला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर धार जिला पत्रकार एवं तहसील पत्रकार संघ में कड़ा आक्रोश जताया साथ ही अपने साथी पत्रकार संतोष चौहान पर प्राण घातक हमले को लेकर वार जिला पत्रकार और सरदारपुर तहसील पत्रकार संघ लामबंद हुए और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से मिले वहीं सरदारपुर तहसील पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और उन्होंने धार एसपी से मांग की है कि पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को उचित कदम उठाना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा ना।
आपको बता दे की शनिवार को उमरबन से पत्रकार संतोष चौहान को कवरेज के दौरान ग्राम पंचायत कलालदा के सरपंच राधेश्याम पटेल और सचिव मुन्नालाल रावत तथा उनके साथियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा था। जिससे संतोष की स्थिति नाजुक बनी हुई है संतोष पर प्राण घातक हमले को लेकर धार के पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा गया
इसी के चलते धार के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकार साथी लोग एसपी कार्यालय इकट्ठे हुए और धार पुलिस अधीक्षक को इस घटना से संबंधित ज्ञापन सोपा और मांग की है कि संतोष पर प्राण घातक हमला करने वाले राधेश्याम पटेल सरपंच और सचिव मुन्नालाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले उनके साथियों पर भी मामला दर्ज हो अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटु शास्त्री धार तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित थे।







