
मुरादाबाद में कमिश्नर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेभाकियू असली के दो पदाधिकारी।
मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (असली ) के दोपदाधिकारी कमिश्वर कार्यालय के बाहर आमरण अनशनपर बैठ गए हैं। इनमें एक महिला पदाधिकारी भी शामिलहैं। भाकियू असली का कहना है कि प्रधानमंत्री बनने केबाद नरेंद्र मोदी किसानों से किए गए अपने वादों से भीमुकर गए हैं।
भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक संगठनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में मंडलआयुक्त के कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफसैकड़ों किसान धरने पर हैं। इनमें से दो ने भूख हड़तालशुरू की है। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा, पंजाब में
किसान नेता जगदीश सिह जब तक आमरण अनशनपर रहेंगे तब तक मुरादाबाद में भी किसानों का आमरणअनशन जारी रहेगा।
चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि 2014 में लोकसभाचुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो पीएमबनने के बाद किसानों से किए वादे को पूरा करेंगे।किसानों की जिन तीन मांगों को उन्होंने पूरा करनेका वादा किया था उन तीन मांगों को आज तक पूरानहीं किया है। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा, मोदी नेकहा था कि किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानूनबनाऊंगा,किसानों की फसलों की एमएसपी स्वामीनाथआयोग की रिपोर्ट के आधार पर निधारित करूंगा औरसरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में पहलकलम से किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करूंगा।लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इनमें सेकोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जबतक हरियाणा के शंभू एवं खनोरी बॉर्डर जगदीश सिंहदल्लेवाल जो कि 26 नवंबर भूख हुड़ताल हैं, उन्हें जबतक दिल्ली नहीं आने दिया जाएगा और मांगे नहीं मानजाएंगी तब तक मुरादाबाद में मंडलायुक्त कार्यालय परधरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।



भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव बाबूरामप्रजापति और संभल जिले की महिला मोर्चा भारतीयकिसान यूनियन असली की जिला अध्यक्ष कमलेश देवीअनिश्रितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे गए हैं। इनकेसहयोग के लिए भारतीय किसान यूनियन असली के25 किसान हर वक्त आंदोलन स्थल पर मौजूद रहेंगे।भाकियू नेताओं ने कहा कि यह धरना एवं भूख हड़तालसरकार के किसानों की मांगों को मंजूर करने तकचलेगा।
चौधरी हरपाल सिंह ने कहा, आमरण अनशन के दौरानकिसी भी प्रकार की समस्या या अन्य परेशानी काजिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। हमने अपने आंदोलनसे 2 दिन पहले मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर इस अमरणअनशन की जानकारी दी थी।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद







