
गया, 15 दिसंबर 2024, श्रीलंका देश के महामहिम राष्ट्रपति जी का 17 दिसंबर 2024 को सुबह 9:00 बजे महाबोधि मंदिर में आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने महाबोधि मंदिर जाने वाले सभी श्रद्धालुओ से अपील किया है कि 17 दिसंबर को सुबह 08:40 से सुबह 10:15 तक महामहिम के प्रोटोकॉल के तहत आम श्रद्धालुओं के लिए महाबोधि मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उक्त अवधि के पहले एवं उक्त अवधि के बाद आप सभी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज



