A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अचल सरोवर को एक साल में लीज पर लेने में असफल रहा निगम 

शिवानी जैन की रिपोर्ट

‘ अचल सरोवर को एक साल में लीज पर लेने में असफल रहा निगम Screenshot 2024 0418 160650 2

 

 

प्राचीन अचल सरोवर व दुकानों को नगर निगम एक साल बाद भी लीज पर नहीं दे पाया । स्मार्ट सिटी ने 26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण किया था । कार्य पूरा होने के बाद स्मार्ट सिटी ने अचल सरोवर को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है । लेकिन अभी तक मरम्मत व आय बढ़ाने को लेकर लीज पर दुकानों को नहीं उठाया जा सका है । स्मार्ट सिटी की ओर से अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण कराया गया । सरोवर का नए सिरे से निर्माण कराया गया , भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई , अचल ताल के पास की सड़क का निर्माण हुआ , अचल के किनारे 17 से अधिक दुकानें बनाई गई । भीतर लाइटिंग , फाउंटेन , बोटिंग , परिक्रमा मार्ग समेत अन्य का निर्माण कराया गया । प्राचीन सरोवर को नए सिरे से भव्य बनाया गया । धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए इसका चयन किया गया था । अचल सरोवर के किनारे 17 से अधिक दुकानें हैं जिसको नगर निगम को लीज पर देना है । लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!