A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदर्शनी में देखने को मिल रही एक साल के विकास की झलक

कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ 7बिलासपुर, 17 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां जिला कार्यालय परिसर में विकास आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। गत एक बरस में हुए विकास कार्यों को सुन्दर छायाचित्र के जरिए प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में राज्य के साथ साथ स्थानीय उपलब्धियों पर ज्यादा फोकस किया गया है।कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ 2बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन कर जानकारी ले रहे हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा उन्हें राज्य शासन की मासिक पत्रिका जनमन और अन्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, शहर में खेल सुविधाओं का विकास, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, एक पेड़ मां के नाम सहित दर्जनों योजनाओं के सुंदर फोटो देखने को मिल रहा है।कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ 1प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!