A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

खिजरीवास में आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ

आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारम्भ।

टपूकड़ा। समीपवर्ती ग्राम खिजुरीवास मेँ आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

एसआरएफ फाऊंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत तिजारा ब्लॉक के 10 गांवो में पिछले 11 वर्ष से बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रूरल एजुकेशन प्रोग्राम संचालित किया जा रहाहै जिसके तहत 10 स्कूल व 18 आंगनबाड़ियों में काम किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज खिजुरीवास आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय का उद्घाटन सुनीता यादव सीडीपीओ के करकमलों द्वारा किया गया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्राचार्य प्रदीप राठी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर,सविता वर्मा , मुनेश , ग्राम विकास समिति अध्यक्ष डॉक्टर उदमीराम, सुभाष ,सुबेसिंह पार्षद, सुरेंद्र पार्षद, रूपकिशोर अध्यापक, एस आर एफ प्लांट से महेश, रामावतार व देवेंद्र प्रसाद कार्यक्रम अधिकारी एस आर एफ फाउंडेशन उपस्थित रहे । इस आंगनबाड़ी में एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा सौंदर्यता का कार्य, बाला का कार्य व फर्नीचर व बच्चों के लिए वर्कबुक टीएलएम उपलब्ध करवाया गया। सुनीता मैडम द्वारा सभी उपस्थित ग्राम वासियों को आंगनवाडी केंद्रों पर संचालित होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया और एसआरएफ का सहयोग करने को प्रेरित किया। उदमीराम द्वारा एसआरएफएफ के द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीण, बच्चे और एसआरएफ टीम की तरफ से फील्ड ऑफिसर मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद व हबीब उपस्थित रहे।IMG 20241217 WA0099 IMG 20241217 WA0100

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!