A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

भामाशाह परिवार का किया स्वागत

IMG 20241221 WA0002

झुंझुनू. महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा अश्वनी वशिष्ठ एवं दीपा वशिष्ठ गुड़गांव निवासी द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंड्रेला रोड़ पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास विद्यालय के बच्चों को बिस्किट, स्नेक्स इत्यादि वितरण किए गए। उपरोक्त भामाशाहों द्वारा पाठशाला के बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर भेंट किया गया है, संस्था ने भामाशाह परिवार को माला, शोल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर आभार प्रकट किया। भामाशाह परिवार ने आगे भी सेवा कार्यों हेतु सहयोग के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक डॉक्टर एसएन शुक्ला, संस्था चैयरमेन राजेंद्र प्रसाद जोशी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, रीजन सेक्रेटरी महेश कुमार मुंड, रीजन ट्रेजरार देवेंद्र कुमार गौड़ जोन चैयरमेन नागरमल जांगिड़, पंकज जालान, जयप्रकाश शर्मा, शिव प्रसाद महर्षि, अशोक शर्मा, विकास शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला, डॉ राम गोड़ गंगानगर, आलोक गोड़, तिलोत्मा गोड़, अनीता शुक्ला, पूजा, विवेक शुक्ला, विशाल शुक्ला, सुभाष चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह अध्यापक एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!