A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पर्यटक नगरी मांडव में दिन दहाड़े युवक नीलेश 18 वर्ष की मांडू के चौराहे पर हत्या पूरे मांडव में सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची

पर्यटक नगरी मांडव में दिन दहाड़े युवक नीलेश 18 वर्ष की मांडू के चौराहे पर हत्या पूरे मांडव में सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची

रिपोर्ट पवन सावले

पर्यटक नगरी मांडव में दिन दहाड़े युवक की हत्या मांडू के चौराहे पर हत्या को अंजाम दिया जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी मांडू पुलिस ,हत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा

मांडू शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी। पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों की पहचान की है और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंग निवासी गुगली है। हत्या के आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। हत्या सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। इस विषय में मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही हम आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इधर घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल इन तीनों आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए मुस्तैदी लगा हुआ है। एसडीओपी मोनिका सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय पुलिस से चर्चा की। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि गूगल से निलेश नालछा जाने का कहकर घर से निकला था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में कर रही है।

Show More

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Back to top button
error: Content is protected !!