
बलिया।बैरिया विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले मधुबनी पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव को अखिल भारतीय प्रधान संगठन बलिया का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रिजानन्द तिवारी ने दी।मनोनयन के पश्चात जिलाध्यक्ष ब्रिजानन्द तिवारी ने कहा कि अरुण यादव पंचायती राज व्यवस्था के सजक प्रहरी के रूप में जाने जाते हैं। कहा कि अरुण यादव जिले में काफी लोकप्रिय है, इसके पूर्व में ग्राम प्रधान संगठन बैरिया के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। उनकी काबिलियत को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है
[yop_poll id="10"]




