A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने किया खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ

स्वच्छता की शपथ और कपड़े के थैलों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

शिवम् सिकरवार आगरा। खेरागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के नवीन मंडी समिति में बुधवार को खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन की शुरुआत पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेशनल सीनियर सिलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन चेतन शर्मा ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करके की।

IMG 20241225 WA0020 1

कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू द्वारा किया गया। शुभारंभ के दौरान चेतन शर्मा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कपड़े के थैले वितरित किए गए।
महाकुंभ का पहला मुकाबला रसूलपुर सिक्सर और सैंया डेयरडेविल्स के बीच हुआ। इससे पहले चेतन शर्मा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रेरित किया और उनकी टी-शर्ट्स पर ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने सिक्के से टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई, जिसमें सैंया डेयरडेविल्स ने गेंदबाजी का निर्णय लिया।
इस रोमांचक मैच में रसूलपुर सिक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैंया डेयरडेविल्स को 81 रनों से हराया। रसूलपुर सिक्सर के मनोज को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

मीडिया से बातचीत में चेतन शर्मा ने युवाओं को खेल और पढ़ाई में ध्यान लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “यदि युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। खेल और मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। देर है, पर अंधेर नहीं है।” उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन को स्वच्छता और खेल के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण बताया।
चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा, “यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए है। मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि हमारे क्षेत्र के युवा खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार,रणजी खिलाड़ी के के शर्मा,कपिल अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी,अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद रजा उपजिलाधिकारी संदीप यादव एवं जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान,सभासद पवन सिकरवार, रिंकू गोस्वामी, बृजेश तोमर अन्य सभासद, बीडीसी सदस्य,अध्यक्षता सुरेंद्र लवानियां व सफल संचालन सूरज शर्मा भाकरिया ने किया। इस मौके पर सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!