A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

भगवान श्री राम के विरुद्ध इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर अंबेडकर नगर। भगवान श्री राम के विरुद्ध इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
बताते चलें कि मालीपुर थाना क्षेत्र के सचिन पुत्र जैशराज निवासी सलाहुद्दीनपुर ने विगत दिनों सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसको पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया था इसी बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। मालीपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!