A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, आम जन मानस बेहाल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

आलापुर अंबेडकर नगर । पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों देखने को मिल रही है। पछुआ हवा के चलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है लेकिन अलाव की व्यवस्था अभी तक गिने चुने स्थानों पर प्रशासन द्वारा की गई है जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
ठंड बढ़ने से आम जनमानस को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है । बाजारों चौराहों पर आवागमन काफी कम है। दुकानदार ठंड से ठिठुरते हुए अलाव तापते नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है फिर भी कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को कोहरे के कारण आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है और अलाव की व्यवस्था न होना आम जनमानस के लिए दुखदाई साबित हो रहा है।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!