A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेशशहडोल

नगर पालिका फिर से हो रही तैयार लगाने शहर में गंदगी का अंबार….

वंदेभारत लाइव टीवी के लिए शहडोल से शुभम सिंह बिसेन की रिपोर्ट

IMG 20250105 100807
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

एक ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हैं वहीं मध्य प्रदेश में स्थित शहडोल जिला अंतर्गत शहडोल नगर पालिका माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर पलीता लगाती नजर आती है।
शहडोल जिला मुख्यालय में स्थित विराट मंदिर के समीप मेला ग्राउंड में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रदेश ही नहीं देशभर से लाखों लोग सम्मिलित होते हैं तो वहीं व्यवस्थाओं के नाम पर नगर पालिका केवल राजस्व वसूली तक ही सीमित है।

क्या है मामला?
मेले में व्यवस्थाओं के नाम पर महज कुछ चलित शौचालय मेला मैदान में प्रदाय किए जाते हैं जबकि आगंतुकों एवं मेला मैदान में संचालित होने वाली दुकानों के दुकानदारों की संख्या लाखों में होती है।
मकर संक्रांति के मेले के समापन के साथ ही मोहल्ले में गंदगी का अंबार साथ ही आगंतुकों के खुले में शौच करने से बदबू उत्पन्न होती है लेकिन नगरपालिका परिषद शहडोल केवल और केवल वसूली तक ही सीमित है।

बाणगंगा मेला मैदान सिर्फ राजस्व का साधन?
यहां के रहवासियों की मानें तो बाणगंगा मेला मैदान नगरपालिका शहडोल के केवल आय के साधन तक ही सीमित रह गया है,एक ओर जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाणगंगा स्थित पौराणिक कुंड में स्नान के पश्चात मकर संक्रांति के मेले के आयोजन में सम्मिलित होते हैं वही दूसरी ओर उन्हें अपने मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है।लोगों की माने तो बाणगंगा मेला मैदान में ना ही समुचित पेय जल व्यवस्था और शौचालय व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं है।

इनका कहना है:-

इस संदर्भ में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुंदेला के दूरभाष क्रमांक +917748810007 में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब का फोन लगातार अन्य काल पर व्यस्त आया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!