
14 वर्षीय किशोरी लापता, रिपोर्टदर्ज
बांदा
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किसान के मुताबिक 14 वर्षीय बेटी सुबह 11 बजे से लापता है। आसपास काफी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से भी जानकारी ली। कहीं कोई पता नहीं चला। उसके पास एक मोबाइल है, जिसका नंबर स्वीच ऑफ है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल
बांदा
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के कालूकुआं मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय वैभव साहू पुत्र सत्येंद्र शुक्रवार शाम जीआईसी के पास बाइक लिए खड़ा था। सामने से आए ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
अलग -अलग मामलों में चार दोषियों को सुनाई सजा
बांदा
अलग-अलग चार मामलों के दोषियों पर को सजा सुनाई गई। थाना चिल्ला में पंजीकृत दुर्घटना के मामले के दोषी सुधीर सिंह निवासी बहेरी थाना गिरवां को एक माह के कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड, शहर कोतवाली में दर्ज एक मामले में प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी मंडी समिति को जेल में बिताई अवधि तथा 5000 रुपये अर्थदंड, थाना बिसंडा में दर्ज मारपीट के मामले के दोषी विजयकरन सिंह निवासी बिलगांव 6000 रुपये अर्थदंड और इसी थाना में दर्ज मारपीट के दूसरे मामले के दोषी विजय बहादुर निवासी मिलाथू को जेल में बिताई अवधि तथा 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।






