
बदौसा बांदा का पुराना पंचायत घर बना कूड़ाघर
कस्बे की ग्राम पंचायत बदौसा का दशकों पुराना पंचायत घर जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण कूड़ाघर बन चुका है। लगभग चार से पांच दशक पूर्व ग्राम पंचायत बदौसा में पंचायत घर का निर्माण हुआ। कुछ वर्षों बाद बदौसा में पशु चिकित्सालय आने पर इस भवन को पशु चिकित्सा विभाग को सौंप दिया गया। लगभग एक दशक पूर्व पशु चिकित्सालय भवन निर्माण होने के बाद पशु अस्पताल नये भवन में शिफ्ट हो गया।
[yop_poll id="10"]






