
स्कूल के वेयरहाउस में भीषण आग,लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में स्टेशन रोड पर स्थित लिटिल इंटरनेशनल विद्यालय फ़िरोज़ाबाद
स्कूल के वेयरहाउस में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया और वेयरहाउस में रखी स्कूल की यूनिफॉर्म, किताबें, स्टेशनरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा एसपी सिटी सीओ सिटी ने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।




