
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते 35 गिरफ्तार, 29 लाख से अधिक की रकम जब्त

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने बारा बीघा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 35 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 29 लाख 90 हजार 950 रुपये नकद, 34 मोबाइल फोन, एक कार और आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अब्बास नगर स्थित शहजाद के मकान पर छापेमारी की, जहां लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना सही साबित होने पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस जुआ गैंग को पकड़ा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



