A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाहन चलाते समय 42 शराबी पकड़े

आठ वाहन सीज किए

वाहन चलाते समय 42 शराबी पकड़े, आठ वाहन सीज किए

उत्तर प्रदेश जिला बरेली तहसील नवाबगंज। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शनिवार की रात शराब पीकर वाहन चला रहे 42 शराबियों को पकड़ लिया। इन सभी का चालान करने के साथ ही सात बाइकों और एक कार को सीज कर दिया। थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बाइपास मार्ग पर पुलिस को 42 लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले।शराबियों को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने 42 वाहनों के चालान किए, जबकि सात बाइक और एक कार को सीज कर दिया। इस कार्रवाई को देखते हुए शराबियों में अफरा-तफरी मची रही। बाद में पुलिस ने पकड़े गए सभी शराबियों को नोटिस तामील करा कर छोड़ दिया।वहीं, रविवार को थाने में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने 35 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर हिदायत दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!