छत्तीसगढ़कोरिया

*पंडोपारा आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्ज़र हालत में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बाहर खुले में बैठने को मजबूर*

 

 

कोरिया -जिले के सोनहत ब्लॉक मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर पंडो बस्ती जहाँ सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र (विशेष जनजाति) के लोग निवासरत हैं उस बस्ती के आंगनवाड़ी भवन का हाल बद से बदतर हो चुका है भवन की छत जर्ज़र हो चुकी है बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है और कई जगह दरार पड़ चुकी है जगह-जगह से छत की प्लास्टर भी गिर चुकी है जिससे कई बार हादसा होते होते बच गया है।आंगनवाड़ी की कार्यकर्त्ता ने बताया की छत की प्लास्टर कभी भी गिर सकता है इसलिए हमने बच्चों को अंदर बैठना बंद कर दिया इस बारे कई बार हमने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है परन्तु सभी आश्वासन का ढोल बजाकर चले जाते हैं आजतक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

अब ऐसे में देखने वाली बात ये है की शाशन प्रशासन की नींद कब तक खुलेगी या शायद किसी हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!