A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुम्बई,भांडुप के मारुति मंदिर लेकरोड में चल रही रामकथा में श्रद्धालुओं की आवक निरंतर बनी हुई है। शाम के समय राम नाम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर भक्ति कर रहे हैं।

संवादाता/भांडुप:पुण्य प्रसून सिंह
मुम्बई,भांडुप के मारुति मंदिर लेकरोड में चल रही रामकथा में श्रद्धालुओं की आवक निरंतर बनी हुई है। शाम के समय राम नाम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर भक्ति कर रहे हैं।

सश्री राम कथा उत्तर भारतीय महासंघ के तत्वावधान में आयोजित रामकथा में शनिवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक श्रध्देय शिवाकांत मिश्र जी महाराज ने कहा कि मानव का मन संसारिक और संतों का मन परमार्थ के कार्य में व्यस्त रहता है। राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है।
कथा वाचक श्रध्देय शिवाकांत मिश्र जी महाराज ने कथा को आगे बढ़ाते हुए लक्ष्मण को शक्ति लगी,राम विरह,हनुमानजी कैसे वैध्यराज सुखेन को लाया ब संजीवनी बूटी के चक्कर मे पूरा पहाड़ ही उठा लाए यहाँ तक की कथा सुनाकर संगीतमयी भजनों से श्रोताओं को नाचने झूमने पर विवश कर दिया।कथा के बाद आरती बोलकर व मुख्य अतिथि भाजपा वार्ड अध्यक्ष ११० गणेश अमीन ,डॉ. सदानंद मिश्र, विनोद दुबे, मनीष तिवारी,IMG 20250118 WA0329

IMG 20250118 WA0154कन्हैया लाल शर्मा,एच एन सिंह,विनय त्रिपाठी, श्री राम दुबे, पुण्य प्रसून सिंह,मोहित सिंह इत्यादि लोगों ने आरती करने के बाद कथा को विराम दिया गया उत्तरभारतीय महासंघ कमेटी सदस्यों ने प्रसाद का वितरण किया कमेटी के अध्यक्ष मंगला शुक्ला व सहयोजीका योगिता अनुपम दुबे ने आए हुए भक्तों को रामनामी देकर आभार व्यक्त किया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!