A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में 58 ग्राम पंचायतों में बड़ी उपलब्धि मिली

लोगों को मिला घरौनी प्रमाण पत्र, PM मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद हुआ वितरण

इटवा तहसील में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद लगभग साढ़े नौ हजार लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ऋण प्राप्त करने में आसानी

टटता तटमील सभागार में यागोजित प्रख्य कार्यक्रम में

विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने घरौनी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रमाण पत्र खतौनी की तरह मालिकाना अधिकार प्रदान करता है, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बैंक से ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने लोगों को डिजिटल सिस्टम के माध्यम से स्वयं स्वामित्व पत्र प्राप्त करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी।

प्रमाण पत्र वितरित

नायब तहसीलदार राघवेंद्र पाण्डेय के अनुसार, इटवा में 31, खुनियांव में 24 और भनवापुर में 3 ग्राम पंचायतों में यह वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। खुनियांव ब्लाक के सेमरी और मधवापुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राम कृपाल चौधरी, एसडीएम कुणाल, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!