A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पाली रोहट_ढाबर शहर की तर्ज पर दूधिया रोशनी से जगमगाया गांव

पाली रोहट_ढाबर शहर की तर्ज पर दूधिया रोशनी से जगमगाया गांवIMG 20250121 174455

पाली रोहट उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाबर का रात्रिकालीन का नजारा किसी शहर से कम नहीं है, ग्राम पंचायत के छोटी ढाबर, बड़ी ढाबर और दुदिया गांव की हर गली रोड़ लाइट से जगमगाने लगी है साथ ही पोल टू पॉल हैवी केबल डाल कर व्यवस्थित रूप से लाइटिंग की गई है, सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदायल सुथार ने बताया कि गांव में हर गली में लाइट लगने से रात्रि कालीन का नजारा देखने जैसा है साथ ही गांव में चोरी जैसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी क्योंकि गांव की हर गली रोशनी होने से गांव में किसी भी प्रकार की चोर वारदात में नहीं कर पाएंगे, इसके साथ ही गांव में सी सी ब्लॉक रोड़, स्कूलों में टीन शेड, खेल मैदान, तालाब का जीर्णोद्वार, चारदीवारी, तालाब घाट पर बगीचे का रूप देकर पौधरोपण, सिवरेज लाईन, हर घर पानी कनेक्शन जैसे अनेकों प्रकार के विकास कार्य ग्राम पंचायत में हुवे है और सरकार की हर योजना गांव के ग्रामीणों को मिली है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!