A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

फिरोजाबाद

गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

दसवें सिख गुरु, साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा स्टेशन रोड से आरंभ होकर नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्ग में बस स्टैंड, आर्य नगर जलेसर रोड, सेंट्रल चौराहा जैसे स्थान होते हुए इसका समापन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर हुआ इस अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब गुरु का ताल आगरा के संत सिपाही रणजीत अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहें। उनकी उपस्थिति और धार्मिक संगत का आशीर्वाद लेने के लिए शहरवासियों में उत्साह का माहौल रहा।गुरुद्वारा कमेटी ने समस्त श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने इस पवित्र अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन में कीर्तन जत्थों की ओर से गुरु महिमा का गुणगान किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!