
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दो दिन से नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, एक हजार से भी ज्यादा जवानों ने 60 खूंखार नक्सलियों की टुकड़ी को घेर लिया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दो दर्जन के आसपास नक्सली मारे जा चुके हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी 1 करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती के साथ 20 के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जवान जिस तरह से नक्सलियों की इस टुकड़ी की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, सभी 60 नक्सली मारे जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुड़भेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट और भालूडिग्गी की पहाड़ियों पर चल रही है। मुड़भेड़ में एक जवान घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौजूद सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें शामिल हैं।
Read Also- मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी जयराम – चलपती, अब तक 20 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार सहित IED बरामद
एक करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर
CG Encounter Update : 19 जनवरी से अभी तक मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने एक करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है। अब तक 10 से अधिक महिला, पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैंl मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही हैl
भारी मात्रा में हथियार बरामद
एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियार सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65, 211 बटालियन, SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी झुकी क्षेत्र में हुई थी।
सीएम साय ने जवानों की बहादुरी को किया सलाम
CG Encounter Update : सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा…मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा। सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।
नक्सलवाद पूरी तरह होगा समाप्त – डिप्टी सीएम
मुठभेड़ को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 2 दिनों से लगातार ऑपरेशन जारी है। जिसमें 16 नक्सली ढेर हो चुके हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है। एक CC मेंबर कों भी मारा गया है। 1 करोड़ का नक्सली मारा गया है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा।





