A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आनंदपुर में युवक और कहला गांव में एक युवती ने फांसी लगा कर की खुदकुशी।शुक्रवार को शवों का हुआ पोस्टमार्टम 

आनंदपुर में युवक और कहला गांव में एक युवती ने फांसी लगा कर की खुदकुशी।शुक्रवार को शवों का हुआ पोस्टमार्टम

 

कालिंजर थानाक्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय कमतू कोटार्य ने गुरुवार रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी के सहारे अंगौछा का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक पति के न जगने पर पत्नी रूबी सुबह जगाने पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही पति को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मामा प्रेमलाल ने बताया कि कमतू मजदूरी करता था। उसके दो बेटे हैं। शाम को काम करने के बाद घर आया। खाना खाकर सो गया। रात को उसने यह घटना अंजाम दी। थाना पुलिस का कहना है कि कमतू और उसकी पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। वहीं, काहला गांव निवासी 18 वर्षीय कुसमा पुत्री गोरे निषाद ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी के सहारे दुपट्टा का फंदा बना फांसी लगा ली। फंदा के साथ सरकते हुए उसकी लाश दीवार से सट गई थी। शुक्रवार भोर खेत से पानी लगाने के बाद घर लौटे बड़े भाई बच्चू ने कुसमा को दीवार से टिका देखा तो बोला, यहां क्यों खड़ी हो। कोई जवाब न मिलने पर यही बात दोबारा बोली। इसी बीच निगाह फंदे पर पड़ी तो वह चीख पड़ा। शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का भाई बहन की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर पाया। ग्रामप्रधान हटेटीपुरवा ओमप्रकाश का कहना है कि कुसमा को किसी प्रकार दिक्कत

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!