A2Z सभी खबर सभी जिले की

जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा धूमधाम से सम्पन्न

फिरोजाबाद

जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा धूमधाम से सम्पन्न

फ़िरोज़ाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उनकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सदर विधायक मनीष असीजा ने डाक बंगला स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें नया रसूलपुर, नालबंद चारौहा, फारुकी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, आगरा गेट, और गांधी पार्क चौराहा प्रमुख रहे। शोभायात्रा गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई, जहां एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया महापुरुषों के तैलचित्र और नगाड़े बने आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर सवार नगाड़े वादक लोगों को इसकी आगमन की सूचना देते रहे शोभायात्रा के दौरान दो डोलों पर महापुरुषों के तैलचित्र प्रदर्शित किए गए, जबकि अंतिम रथ पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का चित्र सुसज्जित था।इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के बीच उत्साह और उमंग का संचार किया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।शोभायात्रा के दौरान नगर के हर मार्ग पर उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी, गणमान्य नागरिक, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!