
कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
- लिम्बाराम उटेर

ब्लॉक कोटड़ा में शनिवार दिनांक 25/01/2025 को कोटड़ा में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में वार्षिकोत्सव “मल्हार” 2024-25 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बाबूलाल खराड़ी, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा एकलव्य के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया एवं एकलव्य के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय के विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर हंसमुख कुमार, उपखण्ड अधिकारी कोटड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद के कथन “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का अनुसरण करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पारितोषिक वितरण किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय के अध्यापक मनीष कुमार मेड़तिया को CBSE बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 में लगातार तीसरे वर्ष 100% परिणाम देने हेतु सम्मानित किया गया तथा छात्र-छात्राओं व अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लालाराम मीणा तहसीलदार कोटड़ा, जीवन लाल खराड़ी, सीबीईओ कोटड़ा, प्रधानाचार्य अजय सिंह राठौड़ व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।








