A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता दिवस की शपथ दिलाया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार मताधिकार को प्रयोग करने वाले मतदाता बने को पहचान-पत्र का वितरण किया गया।

सिद्धार्थनगर ,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता दिवस की शपथ दिलाया गया।IMG 20250125 WA00101

जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक हेाकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें”।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि आप लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। बिना किसी के दबाव में आकर वोट डाले। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार मताधिकार को प्रयोग करने वाले मतदाता बने को पहचान-पत्र का वितरण किया गया।

संबधित अधिकारी उपस्थित 
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी न्यायिक नौगढ़ प्रियंका चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय सिंह, कर्मचारी गण तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!