A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनवरी से एक माह तक सपा सभी विधानसभा में सेक्टर वार पीडीए पर चर्चा को चलाएगी अभियान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान पर समाजवादी पार्टी महानगर की तीनों विधानसभा में सेक्टर वार पीडीए पर चर्चा को अभियान चलाएगी।

 

 

इस सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में जार्जटाउन ज़िला कार्यालय पर विधानसभा बूथ व सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गई जिसमें बताया गया की आदरणीय अखिलेश यादव जी पीडीए की हक़ और हुक़ूक़ की लड़ाई मुस्तैदी और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ लड़ रहे हैं।श्री इफ्तेखार ने कहा भाजपा धर्म की आड़ में पिछड़ों दलितों व अल्पसंख्यको को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। रवीन्द्र यादव ने बताया कि आगामी 27 जनवरी से पूरे एक माह तक शहर की तीनों विधानसभा में समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए को इंसाफ और उनके हक़ और हुक़ूक़ के सेक्टर वार अभियान चला कर जहां अखिलेश यादव जी के विचार से अवगत कराएगी वहीं भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों द्वारा पिछड़े दलित व अल्पसंख्यको के साथ हो रहे अत्याचार व युवाओं के बेरोज़गारी के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,बब्बन द्वबे , महेंद्र निषाद ,राजेश कुमार गुप्ता ,ओ पी पाल , संतोष यादव ,रवि गुप्ता , मृत्युंजय पाण्डेय , हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ,मोहम्मद यूसुफ अंसारी ,वीरु पासी ,शकील अहमद ,प्रमोद यादव बच्चा ,श्याम बाबू यादव ,जय भारत प्रसाद ,शरद सिंह पटेल ,शशि भूषण पाण्डेय , मोहम्मद सऊद ,ओ पी यादव ,सन्तोष कुमार निषाद ,सैय्यद मोहम्मद हामिद ,मोहम्मद हसीब ,गौरव वर्मा ,जीतू यादव , सैय्यद आसिफ हुसैन , वरुण कुमार सोनकर ,चौधरी देवीलाल , जयशंकर बब्लू रावत , सुनील कुशवाहा ,प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!