
*फतेहपुर*। राधा नगर थाना क्षेत्र के एक महिला का विवाह 18 साल पहले अतुल कुमार अवस्थी निवासी राजाजीपुरम लखनऊ में हुआ था तभी से विवाहिता का पति लगातार शराब पीकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करता रहा। पीड़िता मारपीट को सहते हुए अपने बच्चों का ख्याल करती रही और यह सोचकर कि पति की आदत में सुधार हो जायेगा इस कारण प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रही लेकिन 28 दिसंबर 2024 को विवाहिता अपने पति से परेशान होकर अपनी मां नीलम त्रिपाठी के पास फतेहपुर आ गई विवाहिता के मन में यह भरा हुआ है कि मायके में मेरी और मेरे बच्चों की जान को कोई खतरा नहीं तभी से विवाहिता का पति मोबाइल पर फोन करता था और जान से मारने की धमकी देता था 27 जनवरी 2025 को लगभग 3:00 बजे दिन में फोन करके जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा मैं तुम्हारे घर आकर के तुम्हारे घर वालों को गोली मार दूंगा और लगभग 6:00 बजे विवाहिता के मां के घर फतेहपुर पहुंचकर कार का हार्न के साथ तेज आवाज में गाना बजाने लगा जैसे विवाहित समझ गई की मेरा शराबी पति आ गया विवाहिता अपने पति को समझने के लिए अपने पति के पास गई और कहा कि तुम यहां से चले जाओ इतना सुनकर शराबी पति आग बबूला हो गया और पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगा पिस्तौल की आवाज को सुनकर विवाहित डर कर घर के अंदर चली गई और फिर पुलिस हेल्पलाइन को कॉल किया पुलिस मौके पर पहुंचकर कार, पिस्टल रिवाल्वर बेसबॉल बैट और शराब की बोतलों को बरामद किया विवाहिता ने अपने लिखित तहरीर में राधा नगर पुलिस को बताया कि मुझे और मेरे बच्चे को मेरे पति से खतरा है विवाहिता ने लिखित तहरीर देकर राधा नगर में शराबी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

