A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं- विधायक श्री विश्वामित्र पाठक

डमक, बड़ागांव, सजवानी कला एवं हिनौती में जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

डमक, बड़ागांव, सजवानी कला एवं हिनौती में जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं- विधायक श्री विश्वामित्र पाठक

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” चलाया गया था। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हर पात्र हितग्राही को योजनाओं से लाभान्वित कराना था। हमारी डबल इंजन की सरकार वंचितों एवं गरीबों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त आशय के विचार श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत डमक, बड़ागांव, सजवानी कला एवं हिनौती में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। विधानसभा में पिछले एक वर्ष में हुए विकास की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र सिहावल के चहुमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, संबल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड नक्शा खसरा खतौनी, की प्रतिलिपि, सहित विभिन्न विभागों में संचालित 45 हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं 63 सेवाओं से संबंधित जो आवेदन पत्र आपने दिया था उनका तत्परता से प्रभावी निराकरण कर पात्रतानुसार हितलाभ वितरण किया जा रहा। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवासीय भूमि का अधिकार पत्र, पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए गए।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एस. पी. मिश्रा एसडीएम सिहावल, दिनेश तिवारी नायब तहसीलदार, श्रीमती अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, अतुल मिश्रा एसडीओ आरईएस, कामता तिवारी बीपीओ, सिद्धार्थ गौतम, कपूरचंद शाहू, गजराज सिंह, श्रीमती उषा गोपाल पटेल, अनिल गुप्ता, गिरीश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, श्रीमती अंजू सिंह, अजय चौबे, सुभाष तिवारी, बृजभूषण पांडे, हितग्राही बंधु गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!