
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से कोहरा और धुंध के कारण ठंड कम नहीं हो रहा था। सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और पछुआ हवा से हुई। कोहरे के कारण तीन मीटर तक नहीं दिखाई पड़ रहा था, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई थी।वाहन चालक लाइट जलाकर चलते हुए दिखे। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कोहरे और ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।




