बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीकिशनगंजताज़ा खबर

सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर छत्तरगाछ कैंप परिसर मे शांति समिति की बैठक|

किशनगंज: पोठिया प्रखंड अंतर्गत| छत्तरगाछ पुलिस कैंप  प्रांगण में मंगलवार को सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कैंप प्रभारी राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैंप क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।आयोजित बैठक में सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने को लेकर चर्चा की गई। कैंप प्रभारी राजू कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब वाला जिला माना जाता है। यहाँ लोग सभी पर्व आपसी भाईचारगी के साथ मनाते आ रहे है किसी भी त्यौहार को सम्पन्न करवाने में सभी की अपनी भागीदारी होती है। कैंप प्रभारी ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक निर्देश का पालन करने पर जोर दिया। आयोजित बैठक मे राजू कुमार ने जिला प्रशासन के आदेशानुसार छत्तरगाछ के सभी डीजे वाले को बैठक के दौरान निर्देश दिया गया. सरस्वती पूजा के दिन डीजे-साऊंड किसी को किराये पर नहीं देना है पूजा के दौरान डीजे एवं अश्लील गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ऐसा होने पर डीजे-साऊंड जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगो से कैंप क्षेत्र मे विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की। इस बैठक मे छत्तरगाछ पंचायत मुखिया अबुल कासिम, छत्तरगाछ उप मुखिया रौनक अफ़रोज़, भोटाथाना पंचायत समिति यमुना कुमार, भोटाथाना सरपंच रमजान अली,समाजसेवी गोहर अली, वार्ड सदस्य संजीव लाल हरिजन उर्फ़ कीना, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, निजाम, देवा अग्रवाल, वीरेंद्र, पप्पू, मुख़्तार, जुल्फेकार, आदि उपस्थित रहे|

IMG20250128154307

IMG 20250128 212423
Oplus_131072

IMG20250128154108 IMG20250128153919 IMG20250128153907

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!