?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम पर हमला कर वांछित को छुड़ा ले गई भीड़, दरोगा और सिपाही घायल

 

पुलिस टीम पर हमला कर वांछित को छुड़ा ले गई भीड़, दरोगा और सिपाही घायल

2025 1image 18 33 336086708deorianews

 

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें दरोगा व सिपाही घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी को छुड़ाकर ग्रामीण लेकर चले गए। पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना पर देर रात पहुंची भारी पुलिस बल ने कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही पांच ट्रैक्टर व लोडर को कब्जे में ले लिया।

पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश
बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिलवार का रहने वाला पंकज गुप्ता किसी व्यक्ति से रुपया लेने के बाद चेक दिया था, चेक बाउंस हो चुका है। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय में केस दर्ज कराया है। उस मामले में पंकज गुप्ता वांछित चल रहा है। बुधवार की शाम बरियारपुर थाने के दारोगा वरुण सिंह व सिपाही अमर सिंह सुरौली में उर्मिला देवी के किसी मामले की जांच करने जा रहे थे, सुरौली के पास पंकज गुप्ता दिख गया।पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पंकज गुप्ता के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दारोगा व सिपाही पर हमला बोल दिया। साथ ही आरोपी पंकज गुप्ता को छुड़ाकर लेकर चले गए।

ताबड़तोड़ दबिश, कई हिरासत में
ग्रामीणों के हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात थानाध्यक्ष कंचन राय के साथ पुलिस टीम पहुंची और घर के कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि एनआइए एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार की थी। इस बीच आरोपी के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!