उत्तर प्रदेशबस्ती

महाकुंभ भगदड़: गोरखपुर और बस्ती मंडल के 35 श्रद्धालु लापता

महाकुंभ भगदड़: गोरखपुर और बस्ती मंडल के 35 श्रद्धालु लापता, यहां देखें पूरी सूची

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान भगदड़ मचने से गोरखपुर और बस्ती मंडल के कई श्रद्धालु लापता हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों मंडलों के कुल 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, इस भगदड़ में पांच और श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

गोरखपुर जिले के सहजनवा के भीटी रावत भरपुरवा गांव की विध्या यादव, जो 27 जनवरी को गांव के 10 अन्य लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थीं, मंगलवार रात गेट नंबर 20 के पास लापता हो गईं। इसी तरह, बड़हलगंज के लखनऊरी गांव के महेंद्र कमकर की पत्नी सावित्री देवी (53) और टाड़ा गांव के तारकेश्वर तिवारी का भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

गोरखपुर और बस्ती मंडल से लापता श्रद्धालुओं की सूची:

  • 1.विंघ्या यादव पत्नी राजकुमार, भीटी रावत भरपुरवा, सहजनवा, गोरखपुर
  • 2.सावित्री देवी (53 वर्ष) पत्नी महेंद्र कमकर, लखनऊरी, बड़हलगंज, गोरखपुर
  • 3.तारकेश्वर तिवारी, टाड़ा गांव, बड़हलगंज, गोरखपुर
  • 4.विमला देवी पत्नी रामनरायण, नेवास खास, सहजनवा, गोरखपुर
  • 5.बिन्दा देवी (45 वर्ष) पत्नी रामदरश पासवान, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
  • 6.केसारी देवी (60 वर्ष) पत्नी स्व. रामसमुझ चौधरी, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
  • 7.सरस्वती देवी (55 वर्ष) पत्नी स्व. रामजीत, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
  • 8.सोनमती देवी (60 वर्ष) पत्नी स्व. बेचन, रामनगर करजहां जगरनाथपुरी, खोराबार, गोरखपुर
  • 9.प्रभावती देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रहलाद, कोहड़ी बुजुर्ग, गोला, गोरखपुर
  • 10.चांदमती (45 वर्ष) पत्नी दीपचंद, भौवापार, बेलीपार, गोरखपुर
  • 11.अशरफी देवी (75 वर्ष), भौवापार, बेलीपार, गोरखपुर
  • 12.निर्मला गुप्ता पत्नी रामनिवास, इंदरपुर, कैंपियरगंज, गोरखपुर
  • 13.गोरख चौधरी, कुई बाजार, खोराबार, गोरखपुर
  • 14.कृष्ण कुमारी (60 वर्ष), बूधा कला, खलीलाबाद, संतकबीरनगर
  • 15.कलावती (40 वर्ष) पत्नी रामराज, बरगदवा, धनघटा, संतकबीरनगर
  • 16.सुदामी देवी (55 वर्ष), दबौली, हाटा
  • 17.शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी महावीर चौधरी, स्तास गांव, कप्तानगंज, बस्ती
  • 18.राजमती (60 वर्ष) पत्नी स्व. रामतीरथ, पचारी कला, कुड़िया बाजार, रुधौली, बस्ती
  • 19.पुद्दन सोनकर (70 वर्ष), ओरी राय गांव, दुबौलिया, बस्ती
  • 20.रामजी (65 वर्ष), हटवा, थाना लालगंज, बस्ती
  • 21.राधिका (60 वर्ष) पत्नी रामजी, हटवा, लालगंज, बस्ती
  • 22.विमला (50 वर्ष) पत्नी राम गोपाल, हटवा, लालगंज, बस्ती
  • 23.नकदेई (80 वर्ष) पत्नी रामनाथ, कड़जहना, रुधौली, बस्ती
  • 24.शांति देवी (62 वर्ष) पत्नी रामचरित्र चौधरी, देवमी, लालगंज, बस्ती
  • 25.गायत्री (65 वर्ष), सिसवा नगर पालिका, महराजगंज
  • 26.इंद्रावती दुबे (53 वर्ष) पति गौरीशंकर, महनाग, लोटन, सिद्धार्थनगर
  • 27.शांति देवी (63 वर्ष) पत्नी स्व. रामअवध, बेलवा बाजार, महुआडीह, देवरिया
  • 28.मीरा देवी (47 वर्ष) पत्नी उमाशंकर वर्मा, पकड़ीहवा, थाना महुआडीह, देवरिया
  • 29.माया रानी (45 वर्ष) पत्नी उद्धव गुप्ता, रामपुर गौनरिया, थाना महुआडीह, देवरिया
  • 30.पूनम चौहान (32 वर्ष) पुत्री छकोरी चौहान, धनौती राजडीहा, थाना महुआडीह, देवरिया
  • 31.कुमारी देवी (62 वर्ष) पत्नी शंकर चौहान, करुअना चौराहा, थाना बरहज, देवरिया
  • 32.चंददेव निषाद (65 वर्ष), गौरा, थाना बरहज, देवरिया
  • 33.सुभावती देवी (60 वर्ष) पत्नी उदयलाल, गौतमचक मठिया, रामपुरकारखाना, देवरिया
  • 34.सोनमतिया देवी (61 वर्ष) पत्नी जोगिदर, हरपुर बिंदवालिया, रामपुर कारखाना, देवरिया
  • 35.राकेश (15 वर्ष) पुत्र जंगबहादुर, महदेवा टोला        सिरसिया-1, रामपुरकारखाना, देवरिया

लापता श्रद्धालुओं के परिजन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन अब तक सभी लापता लोगों की कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!