*भाकियू अध्यक्ष ने उठाई बेनीगंज की जनसमस्याएं* . #हरदोई: संडीला स्थित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बेनीगंज की समस्याओं को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने दिया लिखित ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि बेनीगंज कस्बे में चौरासी कोसी परिक्रमा अंतर्गत एक प्राचीन विशाल हरिद्वार तीर्थ है जिस पर काफी संख्या में आस पास के लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि अशराफ टोला में एक सार्वजनिक कुएं पर मोहम्मद आजाद नामक व्यक्ति ने निर्माण करा कर व्यवसाय के लिए दुकानें बनाई है, जिन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। बेनीगंज कोतवाली के ठीक सामने नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर बाबूलाल वैश्य सहित एक जूते चप्पल की दुकान है जिससे आसपास के लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा बेनीगंज नगर में इस प्रकार तमाम सरकारी भूमि पर लोग काबिज हैं जिसकी जांच कर अविलम्ब कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे आवागमन कर्मियों एवं नगरवासियों की समस्या समाप्त होगी। उपरोक्त मामले को संजीदगी से लेते हुए डीएम मंगला प्रसाद ने कहा कि हरिद्वार तालाब की बैरिकेडिंग करने के साथ उसके चारों ओर इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम संडीला को निर्देशित करते हुए ज्ञापन पर लिखी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की असली और नकली प्रतिमा का मुद्दा गहराया अखाड़ा परिषद जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
27/07/2026
स्वच्छता अभियान कागजों तक सीमित: विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम सभा बहादुरपुर में नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण।
27/07/2026
सुप्रयास’ का कार्य सराहनीय, देश का भविष्य संवार रहीं हैं संस्था : प्रो सुनील बत्रा
27/07/2026
एमपी में शुरू होगी फ्री पीएम ई-बस सेवा, 15 अगस्त तक नही देना होगा 1 रुपए भी, AI कैमरे हाइड्रोलिक लिफ्ट और सीसीटीवी कैमरे से होगी लेस
27/07/2026
पार्थिव मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण से वयक्ति की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती हैं – महंत केशव गिरी महाराज
27/07/2026
सुरेमनपुर से गोरखपुर तक एसी बस सेवा का शुभारंभ, अरविंद सिंह सेंगर ने दिखाई हरी झंडी
27/07/2026
बड़ी खबर: सहारनपुर जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वार्डों में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा
27/07/2026
*मेधाओं के घर पहुंचे विधायक कवींद्र अतुल चौधरी नीट विजेताओं का किया सम्मान बोले युवा ही कप्तानगंज की सबसे बड़ी ताकत..*
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि
27/07/2026
दतिया उपचुनाव, नरयावली विधायक लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में किया जनसंपर्क
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!