A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोग घायल

IMG 20250206 WA0008 1
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को हादसा हुआ। दिल्ली से बेगुसराय बिहार जा रहे एक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला पहिया ब्लॉस्ट कर गया। सौ से अधिक की रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मऊ रेफर कर दिया गया है।
दिल्ली से जा रहे थे गांव
बिहार के बेगुसराय वार्ड नंबर चार कैलाश पुरी सिंगरौल निवासी रुपेश कुमार (30) अपनी पत्नी रंजा (28) और बच्चे ऋषभ कुमार (7), रिया कुमारी (5) रिद्धी (3) और रितिका (9) और सगे भाई मुकेश यादव (27) के साथ दिल्ली रहते हैं। वह स्कॉर्पियों से सभी के साथ अपने गांव जा रहे थे। गाड़ी में रखे सामान को देखकर लग रहा था कि वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले थे।
अचानक फट गया टायर
इस दौरान बूढ़नपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 310 चैनल के पास अचानक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला चक्का फट गया। गाड़ी की रफ्तार सौ से अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारियों ने एबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल रुपेश, मुकेश और रंजना कुमारी को चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए। घायलों में तीन को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
IMG 20250206 WA0009 1

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!